16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

तीसरे दिन देर रात पहुंचा मृतकों का शव, सुबह पत्नी व मासूम बच्चों ने दी मुखाग्नि

परासी में जली दो चितायें, दियाडोल में दोनो सगे भाइयों को एक ही चिता पर दी गई मुखाग्नि, गावों में छाया मातम

Google source verification

सीधी। गुजरात के सूरत में मजदूरी करने गए सीधी जिले के पांच श्रमिकों की इमारत ढहने से हुई दर्दनाक मौत के बाद तीसरे दिन सोमवार की देर रात करीब 11.30 बजे उनके गांव शव पहुंचा। बॉडी डिस्पोज होने के बाद रात पुलिस द्वारा शव नहीं खोलने दिये गए। रात पर शव के पास परिजन विलखते रहे, मंगलवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि बतातें चलें कि ह्दय विदारक हादसे में सीधी जिले के मझौली विकासखंड के अलग-अलग गांवों के पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें दो अलग परिवार के चार सगे भाई शामिल थे। मृतकों में परासी निवासी बंभोली केवट के दो बेटे हीरामणि व लालजी, दियाडोल निवासी सौखीलाल केवट के दो पुत्र शिवपूजन तथा प्रवेश केवट के साथ ही नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक-6 निवासी अभिलाष पिता छोटेलाल केवट शामिल थे।

पत्नी ने दी मुखाग्नि-
हादसे का शिकार हुए मझौली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-6 निवासी अभिलाष केवट के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। उसके मात्र एक बेटी पांच माह की थी। ऐसे में मृतक की पत्नी शशिकला केवट ने अपने पति को मुखाग्रि देकर अंतिम संस्कार किया। मंजर देख दाह संस्कार में उपस्थित लोगों की आंखे भर आईं।

दियाडोल में एक ही चिता पर दोनो भाइयों का अंतिम संस्कार-
दियाडोल निवासी सौखीलाल केवट के दो पुत्र शिवपूजन तथा प्रवेश केवट का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के चाचा के आठ वर्षीय पुत्र ओंकार ने उन्हें मुखाग्रि दी। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण गमगीन हो गया था।

परासी में मासूम बच्चों ने दी पिता को मुखाग्रि-
परासी निवासी बंभोली केवट के दो बेटे हीरामणि व लालजी की चिता अगल-बगल बनाकर अंतिम संस्कार किया गया। हीरामणि को उसके सात वर्षीय पुत्र अर्पित ने मुखाग्रि दी। जबकि लालजी को उसके उसके 6 वर्षीय मासूम बेटे संगम ने मुखाग्रि दी। दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम छाया रहा।

मृतकों के घर पहुंच पूर्व मंत्री, बंधाया ढाढस-
श्रमिकों की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने व ढाढस बंधाने मंगलवार को पूर्व मंत्री मप्र शासन कमलेश्वर पटेल परासी, दियाडोल व कोटमा टोला पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीडि़त परिवार को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही आर्थिक मदद उपलब्ध कराने कलेक्टर से बात की। वहीं वार्ड पार्षद लवकेश सिंह व प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित सिंह ने मृतक अभिलाष के घर पहुंच उनके परिजनों को ढाढस बंधाया।