सीधी। जय गुरूदेव संगत सीधी द्वारा बुधवार को प्रचार-प्रसार अभियान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जय गुरूदेव संगत के भक्तगण रैली के रूप में शहर भ्रमण करते हुए झूमते-नाचते शाकाहार का संदेश दिया।
जय गुरूदेव जिला संगत सीधी के पदाधिकारियों ने बताया, स्वामी जी महाराज का आदेश प्राप्त हुआ था कि 6 नवंबर को त्योहार के रूप में मनाएं। सभी को मांशाहार मुक्त होकर शाकाहारी बनने व द्वेष मिटाकर आपस में मिलकर रहने का संदेश दें। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत नगर में लोगों को जागरूक करने यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जयगुरूदेव के भक्त शामिल रहे।