सीधी। नगर पालिका परिषद सीधी में शुक्रवार को आयोजित परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आउट सोर्स भर्ती कर्मचारियों की मनमानी को लेकर उठा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह को पार्षद आनंद बहादुर सिंह ने पानी की बोतल फेंक कर मारा और गाली गलौज करने लगे, दान बहादुर ङ्क्षसह ने भी जवाबी कार्रवाई में आनंद बहादुर सिंह के ऊपर पानी की बोतल फेंकी, इसके बाद दान बहादुर सिंह को कांच के गिलास भी फेंक कर भी मारा गया। गाली गलौज की तीखी नोक झोंक शुरू हो गई, पार्षदों एवं कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। टीआई कोतवाली कन्हैया सिंह बघेल दल बल के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और विवाद शांत कराने लगे, वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी, इसके बाद डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षो के बीच विवाद शांत कराया।
आउट सोर्श की भर्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद-
परिषद की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुई, चार एजेंडे पर चर्चा के बाद जब पांचवें एजेंडे आउट सोर्श कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी एवं उनके काम न करने को लेकर चर्चा शुरू हुई तो माहौल गरम हो गया। उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह सहित कई पार्षदों ने सवाल उठाया की आउट सोर्श से 137 कर्मचारियों की भर्ती की गई है, लेकिन इनमें से ज्यादातर कर्मचारी नगर पालिका में काम न करते हुए निजी रूप से सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनका भुगतान नगर पालिका से हो रहा है।
दोनो पक्ष पहुंचे कोतवाली, की शिकायत-
घटना के बाद दोनो पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचे और शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। नगर पालिका की बैठक में हुए इस विवाद की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
वर्जन-
नगर पालिका के परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष दान बहादुर ङ्क्षसह व पार्षद आनंद बहादुर ङ्क्षसह के बीच हुए विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया गया। दोनो पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।
कन्हैया सिंह बघेल, नगर निरीक्षक सिटी कोतवाली