1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर

Story With VIDEO: सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

सीकर/नीमकाथाना. कस्बा सहित उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई। सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष राज बन्ना ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समरस समाज एवं कैंपस के अंदर एक सकारात्मक माहौल तैयार हो।

Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Dec 06, 2022

सीकर/नीमकाथाना. कस्बा सहित उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई। सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष राज बन्ना ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समरस समाज एवं कैंपस के अंदर एक सकारात्मक माहौल तैयार हो। इसी उद्देश्य से महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाते हैं। एबीवीपी नगर विस्तारक मोनू स्वामी ने बताया कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए। नगर सहमंत्री सोनू वैष्णव ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मनीष शर्मा, यश शर्मा, बसंत गंगवाल, प्रवीण सोनी, विकास वर्मा, अंकित वर्मा, रोहन गंगवाल, गजेंद्र सिंह, सुशील सैनी, मोहित यादव, अमन समेत महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।