
फोटो - AI
Sikar News : सीकर के नेछवा इलाके के गनेड़ी गांव में खेल-खेल में बनाई मिट्टी की सुरंग में दबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। चौथे दोस्त कृष्ण ने इस हादसे के बाद शोर मचाया और गांव वालों को सूचना दी। इस सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मिट्टी हटाकर जब तीनों को निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार बच्चों ने गांव के पास खेत में रेतीले मिट्टी के 3 से 4 फीट ऊंचे टीले के नीचे सुरंग बनाई। उसके बाद चारों बच्चे उस रेतीले मिट्टी के टीले में खेलने लगे। खेल-खेल के दौरान बाकी तीनों दोस्त अंदर चले गए और कृष्ण के सुरंग बाहर ही था। अचानक मिट्टी ढह गई।
इसके बाद कृष्ण बौखला गया। उसने अपने दोस्तों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। उसके बाद तेज आवाज में शोर मचाने लगा। गांव वाले उसकी आवाज सुन घटनास्थल की तरफ दौड़े। घटना की जानकारी होने पर सभी बच्चों को बचाने में जुट गए। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया। पर जब तक मिट्टी हटाई जाती और तीनों को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृत बच्चों का नाम होलश मेघवाल (10 वर्ष) पुत्र नानूराम मेघवाल, गौतम सैनी (14 वर्ष) पुत्र रतनलाल सैनी, दीपेश नायक (12 वर्ष) पुत्र भंवरलाल नायक था।
Updated on:
31 Mar 2026 02:00 pm
Published on:
31 Mar 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
