30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर
एक ही घर से उठीं चार अर्थियां, गम में डूबा रघुनाथपुरा
Play video

एक ही घर से उठीं चार अर्थियां, गम में डूबा रघुनाथपुरा

एक ही घर से उठीं चार अर्थियां, गम में डूबा रघुनाथपुरा

Google source verification

सीकर

image

Poonam Sharma

Jan 17, 2026

सीकर के फतेहपुर कस्बे के रघुनाथपुरा(Raghunathpura Funeral) इलाके में शुक्रवार सुबह का मंजर ऐसा था, जिसने पत्थरदिल को भी रुला दिया। अलसुबह जब एक के बाद एक चार (4 Dead Bodies)अर्थियां घर से निकलीं, तो पूरा इलाका गम में डूब गया। मातम भरे माहौल में एक ही घर से सास और तीन बहुओं की अर्थियां(Harsawa Accident) एक साथ उठीं। घर ही नहीं, पूरी कॉलोनी में चूल्हे नहीं जले। हर आंख नम थी और हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल—आखिर एक ही परिवार पर यह कहर क्यों टूटा?