5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
दहजुड़ में पहाड़ के किनारे लगा मेला, मनाया गया कजलियां
Play video

दहजुड़ में पहाड़ के किनारे लगा मेला, मनाया गया कजलियां

भगवान भोलेनाथ के दर्शन को वहां उमड़ी भीड़
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 21 Aug 2024, 10:50 PM IST

भगवान भोलेनाथ के दर्शन को वहां उमड़ीभीड़

सिंगरौली. रक्षाबंधन पर्व पर शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग दृश्य देखने को मिया। सावन का आ​खिरी सोमवार होने के चलते पर्व का महत्व कुछ और बढ़ गया। सुबह से लेकर दोपहर तक ​शिवालयों में पूजा-अर्चना हुई। उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे के बाद घरों में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बाजारों से लेकर मंदिरों तक में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

इधर, नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 15 में दहजुड़ क्षेत्र के पहाड़ किनारे प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कजलियां का मेला लगा। रक्षाबंधन के दिन विशेष पर्व कजलियां का आयोजन पिछले कई वर्षों से होता चला आ रहा है। इस बार रक्षाबंधन सावन के आखिरी सोमवार को पड़ा। इसलिए वहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन को भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंचे।

मेला और सावन सोमवार के चलते वहां पूरे दिन उत्साह भरा माहौल देखने को मिला। सरई क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक यह स्थल लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। इस कारण यहां लगने वाले मेले को देशी अंदाज में चारों ओर सजाया गया था। मेले में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। दोनों पर्व के चलते सरई बाजार में भी पूरे दिन जाम की ​िस्थति बनी रही।