24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली
सेवा सहकारी समिति में खाद का नकद पर वितरण बंद
Play video

सेवा सहकारी समिति में खाद का नकद पर वितरण बंद

कचनी गोदाम में उमड़ी किसानों की भीड़
Google source verification

कचनी गोदाम में उमड़ी किसानों की भीड़

सिंगरौली. सहकारी समितियों से नकद में खाद का वितरण बंद होने का असर शुक्रवार को कचनी गोदाम में देखने को मिला। नकद में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ वितरण रात 9 बजे तक चला। कचनी गोदाम से शुक्रवार को 500 से अधिक किसानों को यूरिया, डीएपी व एनपीके का वितरण किया गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में यूरिया की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। डीएपी का स्टॉक कम है। किसानों की मांग के अनुरूप अभी 500 टन डीएपी मंगाई गई है। डीएपी के स्थान पर किसानों को एनपीके उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया गया कि इस समय यूरिया 1400 टन, डीएपी 170 टन व एनपीके 800 टन उपलब्ध है। कृषि अधिकारी किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके के उपयोग की सलाह दे रहे हैं।

समितियों से केवल परमिट पर मिलेगी खाद

वैसे तो सहकारी समितियों में भी खाद उपलब्ध कराई गई है, लेकिन वहां से केवल किसानों को कर्ज पर परमिट के जरिए खाद दी जा रही है। खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर नकद में खाद के वितरण पर सहकारिता उपायुक्त पीके मिश्रा ने प्रतिबंध लगा दिया है। इस कारण मार्फेड के कचनी व देवसर गोदाम में किसानों की भीड़ बढ़ गई है। धूप में खाद के लिए लंबी लाइन लग रही है।