5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
गोपद पुल में चल रही पिलर की टेस्टिंग, दोबारा पहुंची एक्सपर्ट टीम
Play video

गोपद पुल में चल रही पिलर की टेस्टिंग, दोबारा पहुंची एक्सपर्ट टीम

शासन के निर्देश पर हो रहा लोड परीक्षण, 15 से पहले शुरू होने की उम्मीद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 8 Sep 2024, 9:16 PM IST

शासन के निर्देश पर हो रहा लोड परीक्षण, 15 से पहले शुरू होने की उम्मीद

सिंगरौली. सीधी-सिंगरौली हाईवे में गोपद नदी पर बने पुल पर आवागमन शुरू होने में अभी एक सप्ताह का और इंतजार करना होगा। शासन के निर्देश पर एक्सपर्ट की टीम ने दोबारा परीक्षण किया है। भोपाल से आई टीम वर्तमान में पुल के पिलर का लोड टेस्ट कर रही है। माना जा रहा है कि इसमें अभी एक सप्ताह का वक्त लग सकता है। विशेषज्ञों की टीम ने पुल की टेस्टिंग के बाद हरीझंडी दी तो 15 सितंबर के बाद पुल से आवागमन शुरू हो सकता है।

एमपीआरडीसी के अधिकारियों की माने तो नदी पर निर्माणाधीन नए पुल से आवागमन के लिए दो लेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। पुल पर इसी सप्ताह आवागमन शुरू करने की योजना थी, लेकिन शासन से निर्देशित किया गया कि एक बार फिर से पुल के निर्माण कार्य का परीक्षण किया जाए। शासन के निर्देश पर मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल की टीम एक फिर से यहां पहुंची और पिलर का लोड टेस्ट कर रही है। बता दें कि टीम ने इससे पहले परीक्षण कर फ्लोर टेस्ट को हरीझंडी दे दी है।

पुल की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार

गोपद नदी पर नए पुल की शुरुआत का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। वर्तमान में गोपद नदी पर बना पुल न केवल पुराना हो गया है। बल्कि जर्जर भी है। सकरा होने के चलते लोगों को आवागमन में भी समस्या होता है। नए पुल से आवागमन शुरू होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

वर्जन –

पुल पर इस समय टेस्टिंग चल रही है। इसमें अभी कम से कम एक सप्ताह का वक्त लगेगा। टीम ने निर्माण को ओके बताया तो अगले सप्ताह से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

उमेश सिंह, डिवीजनल मैनेजर एमपीआरडीसी।