5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
मृतक के पिता को कलेक्टर ने दिया आश्वासन, सब पर होगी कार्रवाई
Play video

मृतक के पिता को कलेक्टर ने दिया आश्वासन, सब पर होगी कार्रवाई

डीआइजी ने भी सभी को सजा दिलाने का दिया आश्वासन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 5 Sep 2024, 9:11 PM IST

डीआइजी ने भी सभी को सजा दिलाने का दिया आश्वासन

सिंगरौली. सरई तहसील के गन्नई गांव में मृतक आदिवासी किसान इंद्रपाल अगरिया के पिता रामलाल अगरिया के घर पहुंचकर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने परिजनों को सांत्वना दिया है। कलेक्टर ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में आदिवासी परिवार के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना में दु:ख व्यक्त किया है और कहा है कि आदिवासी परिवार से मिलकर हर संभव मदद करें। कलेकटर ने मृतक के माता-पिता व बच्चों के साथ मिलकर उनका साहस बढ़ाया एवं भरोसा दिया कि जिला प्रशासन आपके साथ है। किसी से डरने या भय करने की जरूरत नहीं है। वहीं 8.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि पीडि़त परिवार को दिया है।

रीवा संभाग के डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय ने भी मृतक के ​परिजनों से मुलाकात कर सभी आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। साथ मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया है कि पुलिस की ओर से शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी कराने में जो मदद करेगा उसे 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। गौरतलब है कि खेत से रेत परिवहन का विरोध करने पर इंद्रपाल की पिटाई पर उसके उपर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए उसकी हत्या कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक लाले कोल व आशीष वैश्य को बनाया गया है।