5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, जिला प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण
Play video

आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, जिला प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण

चून कुमारी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 15 Aug 2024, 8:57 PM IST

सिंगरौली. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम वैढऩ में किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने बतौर मुख्य अति​थि ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभारी मंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री ने स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री व विधायकों के अलावा अ​​धिकारियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयंत में छात्र-छात्राओं के साथ मध्याह्न भोजन किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी व डीइओ सहित अन्य अ​धिकारीउप​िस्थत रहे। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में विशेष मध्याह्न भोजन तैयार किया गया था।

इसी प्रकार स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, नगर निगम में महापौर और जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी कार्यालयों के अ​धिकारी व कर्मचारी उप​िस्थत रहे। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों सहित अन्य संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया।