26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली
चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Play video

चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जयंत चौकी पुलिस ने चंदौली के पास पकड़ा, भेजा जेल

Google source verification

सिंगरौली. घर में घुसकर चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को जयंत चौकी पुलिस ने चंदौली से पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 21 हजार रुपए बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस टीम को रवाना किया था। सूचना मिली कि तीनों आरोपी चंदौली शराब दुकान के पास झाड़ी में छिपे हैं।

सूचना की तस्दीक के लिए पहुंची पुलिस टीम शराब दुकान के पास में झाडियों में छिपे आरोपी प्रकाश साकेत उर्फ दादू पिता राजेन्द्र साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी प्रेमनगर जैतपुर चौकी जयंत, मोहम्मद परवेज पिता मो. आजाद उम्र 21 वर्ष निवासी चर्च बस्ती जयंत व सोनू कुमार सिंह पिता रामसुंदर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी दुधमनिया थाना चितरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। नकदी व सामग्री पुलिस ने बरामद किया है।

यह है पूरा मामला

सकरी पुलिया जयंत निवासी फरियादी सतानंद ने बीते शनिवार को चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 12 जुलाई की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू दिखाकर नकदी 40 हजार रुपए व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी । रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।