30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनभद्र
Sonbhadra video: 164 अवैध मकानों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, खाली कराई गयी एनटीपीसी और एनसीएल खड़िया परियोजना की ज़मीन
Play video

Sonbhadra video: 164 अवैध मकानों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, खाली कराई गयी एनटीपीसी और एनसीएल खड़िया परियोजना की ज़मीन

सोनभद्र के शक्तिनगर में एनटीपीसी और एनसीएल खड़िया की ज़मीन पर निर्मित 164 अवैध मकानों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला कर मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 30 Jun 2023, 9:21 PM IST

शक्तिनगर में स्थित एनसीएल और एनटीपीसी परियोजना की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए लोगो के मकानों पर जिला प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया है। एनसीएल खड़िया परियोजना की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए कुल 21 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण के दौरान अपना घर टूटते देख महिलाओं और बच्चे बिलख रहे थे । इस दौरान एनटीपीसी परियोजना के जमीनों पर कब्जा कर बनाए गए कुल 143 मकानों पर बुल्डोजर चलाकर उनके मकानों को जमीदोज कर परियोजना की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। परियोजना द्वारा दिए गए नोटिस के बाद से लोग अपने घरों को उजाड़ने में लगे हुए है। इसके अलावा परियोजना द्वारा उन परिवारों को आज भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

एसडीएम दुद्धी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि एनसीएल परियोजना द्वारा पीपी एक्ट के तहत रोड़ चौड़ीकरण को लेकर आज 21 लोगो के मकानों को ध्वस्त किया गया है। एनटीपीसी परियोजना के भूमि पर अतिक्रमण कर रह रहे 143 मकानों पर बुल्डोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया है। परियोजना का विस्तारीकरण को लेकर 143 घरों पर बुल्डोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया है। ऐसे में 143 घरों के लोगो को कुछ हद तक सुविधा शुल्क भी दिया गया है। बरसात को देखते हुए उनके लिए अवश्यकता पड़ने पर हर सम्भव मदद भी की जाएगी। वहीं सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि बुल्डोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर परियोजना की भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स सहित एक क्षेत्राधिकारी समेत 6 थानों के प्रभारी और परियोजना के पर्याप्त सुरक्षा कर्मीयों की मौजदूगी में शांतिपूर्ण कार्यवाही की गई है।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश