30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनभद्र
Sonbhadra video: एन एच 39 पर चलती ट्रक अचानक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
Play video

Sonbhadra video: एन एच 39 पर चलती ट्रक अचानक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

सोनभद्र के दुद्धी नगर के लौवा नदी चढ़ाई पर एनएच 39 पर अचानक एक ट्रक चलती आग का गोला बन गया। बिच सड़क पर ट्रक के आग का गोला बनते ही हड़कंप मच गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 1 Jul 2023, 5:55 PM IST

वाराणसी से पशुआहार लादकर दूद्धी जा रही ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे ट्रक समेत उस पर लदा पशुआहार के बोरे जल कर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड के वाहन से और सबर्सिबल पंप की सहायता से घण्टे भर की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाइवे पर दो घंटे तक यातायात वन वे रहा। पुलिस वाहनों को सुरक्षित गुजारने के लिए मसक्कत करती रही ।

जानकारी के अनुसार दुद्धी नगर के लौवा नदी चढ़ाई पर एनएच 39 पर शनिवार की सुबह 10 बजे एक ट्रक में लगी आग को धधकते छोड़कर चालक फरार हो गया। देखते ही देखते आग की लपटें और तेज उठने लगी और धुएं का गुबार उठने लगा। ट्रक को जलते देख बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद गोंड और थाना दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ की ट्रैफिक को रुकवाया। इस दौरान सुचना पाकर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी मौके पर पहुंची और और घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश