4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
शरद रास गरबा डांडिया की धूम
Play video

शरद रास गरबा डांडिया की धूम

वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का आयोजन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 27 Oct 2018, 1:41 PM IST


कोलकाता. वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अपने सभी अंचलों के साथशरद रास गरबा डांडिया कृष्ण राधा, गोपियों के संग हावड़ा क्लब हाउस विवेक विहार में आयोजन किया। इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मनोहारी नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए।


प्रदेश अध्यक्ष निर्मला मल्ल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं सभी अंचलों से पधारे अध्यक्ष और सचिव को उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। पूरे प्रदेश से 200 से भी अधिक सदस्यों ने इस आयोजन में भाग लिया और तरह-तरह के कृष्ण- राधा , गोपिया बनकर अपनी कलाओं को निखारा। तरह तरह के खेलों का भी आयोजन किया गया।लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। विशेष अतिथि ताजा टीवी की अमृता नेवर एवं प्रदेश से सचिव सीमा भट्टड़, संगठन मंत्री रेखा मिमानी और सह मंत्री कुसुम मूंदड़ा की उपस्थिति रही। आयोजन के बाद सभी ने चटपटी चाट व्यंजन का भरपूर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अंचलों के पदाधिकारी और सभी बहनों का पूरा योगदान रहा।

बड़ी खबरें

View All

खास खबर