30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
Ganesh Chaturth 2024: नहर के गणेशजी को धारण करवाई शाही पोशाक, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Play video

Ganesh Chaturth 2024: नहर के गणेशजी को धारण करवाई शाही पोशाक, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर. भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर आज भगवान गजानन के जन्मोत्सव की खुशियां जयपुर में धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर के गणेश मंदिरों में सुबह मंगला आरती से ही प्रथम पूज्य के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई। नहर के गणेशजी मंदिर में सुबह मंगला आरती से भक्तों का […]

Google source verification

जयपुर. भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर आज भगवान गजानन के जन्मोत्सव की खुशियां जयपुर में धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर के गणेश मंदिरों में सुबह मंगला आरती से ही प्रथम पूज्य के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई। नहर के गणेशजी मंदिर में सुबह मंगला आरती से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। महंत जय शर्मा के सान्निध्य में गणपति का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवा कर मनोहरी शृंगार किया और गजानन को मुकुट धारण करवाया गया। यहां सुबह से ही लबी कतारें देखने को मिली। गणेशजी राजशाही पोशाक में नजर आए। आरती के बाद अष्टोत्तरशत नामावली पाठों से दूर्वांकुर अर्पित किए गए। मंदिर के आस पास मेले का सा माहौल नजर आया। महोत्सव के तहत रविवार को परंपरागत रूप से ऋषि पंचमी पर सप्तऋषि पूजन किया जाएगा।