23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
गदा यात्रा में गूंजे भगवान राम के जयकारे
Play video

गदा यात्रा में गूंजे भगवान राम के जयकारे

हिन्दू सेवा परिषद के स्थापना दिवस और रामनवमी पर शुक्रवार को नौदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर से गदा यात्रा निकाली गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Praveen Kumar Chaturvedi

•

Updated: 1 Apr 2023, 6:14 PM IST

जबलपुर। हिन्दू सेवा परिषद के स्थापना दिवस और रामनवमी पर शुक्रवार को नौदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर से गदा यात्रा निकाली गई। हनुमान जी की 10 फीट की जीवंत झांकी, शिव तांडव की सजीव प्रस्तुति, मिट्टी से बनी 31 फीट की भगवा गदा और चांदी की दो फीट की गदा आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता और भगवान राम के जयकारे गूंजे। कार्यक्रम में जगतगुरु राघवदेवाचार्य, महंत राजूदास महाराज, दिल्ली से हिन्दू ईको सिस्टम के संस्थापक कपिल मिश्रा, हिन्दू जनजागृति के प्रचारक हनुमंत रमेश ङ्क्षशदे, आचार्य धीरेंद्र पांडे शामिल थे। इससे पहले संतों की अगुवाई में हनुमान मंदिर में महाआरती हुई, जो करमचंद चौक, तुलाराम चौक, अंधेरदेव, खजांची चौक, कमानिया गेट, फुहारा, लार्डगंज, सुपर मार्केट, मालवीय चौक, तीन पत्ती होते हुए श्री हनुमान मंदिर नौदरा ब्रिज में समाप्त हुई।