5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
फलोदी में पत्नी की हत्या: दुकानदार ने देखा तो कुर्सी पर खून से लथपथ थी महिला
Play video

फलोदी में पत्नी की हत्या: दुकानदार ने देखा तो कुर्सी पर खून से लथपथ थी महिला

पति-ससुराल से मनमुटाव के चलते पिता के घर रह रही थी महिला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nandkishor Sharma

•

Updated: 25 Feb 2024, 11:22 PM IST

जोधपुर/फलोदी. फलोदी कस्बे में नागौर रोड स्थित कपड़े की दुकान में घुसकर पति महीराम बिश्नोई ने पत्नी अनामिका बिश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दुकान में काफी देर तक सन्नाटा होने से पड़ोसी दुकानदार को संदेह हुआ। उसने दुकान में झांका तो अनामिका कुर्सी पर नजर आई। काफी देर तक वह एक ही मुद्रा में कुर्सी पर दिखी तो उसे अनहोनी की आशंका होने लगी। वह दुकान में गया तो महिला के सीने में गोली लगी होने व खून से लथपथ नजर आई। उसने आस-पास के लोगों को सूचना दी।

अनामिका के पिता तेजाराम मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में पुत्री को फलोदी के जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस वारदातस्थल पहुंची और जांच की। सीसीटीवी कैमरों में मृतका का पति महीराम गोली मारते नजर आ गया। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

फलोदी थानाधिकारी भंवरसिंह जाखड़ ने बताया कि अनामिका व महीराम की करीब 12-13 साल पहले शादी हुई थी। उनके 12 व 9 साल के दो बेटे हैं। लम्बे समय से अनामिका का पति व ससुराल से मनमुटाव चल रहा है। इसी के चलते वह पति व ससुराल वालों से अलग खारा गांव में पिता के साथ रहती थी। दोनों के बीच कोर्ट में भी वाद चल रहा है। आरोपी पति महीराम मेडिकल शॉप चलाता है। वह बीकानेर के बज्जू थानान्तर्गत नगरासर गांव का रहने वाला है।