14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

Rajasthan Weather : जयपुर में कल दिनभर बारिश के बाद आज सवेरे भी काली घटाएं छाई, मौसम सुहाना

राजधानी जयपुर में कल दिनभर हुई बारिश से आज सवेरे मौसम सुहाना हो गया है। आज सवेरे भी आसमान में काली घटाए छाई हैं। धीमी हवा व बादलों की वजह से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी दी है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 31, 2025

– मौसम विभाग ने दी आज भी गुलाबी नगर में बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में कल दिनभर हुई बारिश से आज सवेरे मौसम सुहाना हो गया है। आज सवेरे भी आसमान में काली घटाए छाई हैं। धीमी हवा व बादलों की वजह से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी दी है। कल बारिश की वजह से राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर जल जमाव दिखाई दिया व वाहन भी धीमी गति से चले। वहीं प्रदेश की बात करें तो कल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर चला। यह बारिश का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। बारिश की वजह से प्रदेश के अ​धिकांश जिलों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतमतामपान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में आज सवेरे से काली घटाएं छाई हुई हैं। इससे गुलाबी नगर का मौसम गुलाबी हो गया है। आज राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बारिश का दौर रहेगा। इससे तापमान में गिरावट रहेगी और मौसम में ठंडक बढ़ेगी।