14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

Rajasthan Weather : दो दिन की ठंडक के बाद जयपुर में फिर गर्म होने लगा मौसम का मिजाज

दो दिन प​श्चिमी विक्षोभ के बाद अब मौसम ने एक बार फिर पलटवार करना शुरू कर दिया है। आज सवेरे कड़ाके की धूप निकली। इससे लोगों को सवेरे से ही गर्माहट महसूस हुई। वहीं अब तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 22, 2025

– आज सवेरे गुलाबी नगर में कड़क धूप ​खिली

जयपुर। दो दिन प​श्चिमी विक्षोभ के बाद अब मौसम ने एक बार फिर पलटवार करना शुरू कर दिया है। आज सवेरे कड़ाके की धूप निकली। इससे लोगों को सवेरे से ही गर्माहट महसूस हुई। वहीं अब तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। राजधानी जयपुर में दो दिन प​श्चिमी विक्षोभ के बाद आज सवेरे तेज धूप निकली, इस कारण लोगों को गर्माहट महसूस हुई। वहीं भरतपुर संभाग में भी तापमान में बढ़ाेतरी होने से लोगों को गर्माहट महसूस हुई। प​श्चिमी राजधानी में तो मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। प​श्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर व पाली जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। वहीं अजमेर रीजन में अब तापमान चढ़ने लगा है। सरहदी जिले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर में भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, हाल ही में बने प​श्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में अभी एक दो दिन ठंडक रहेगी। इसके बाद तीखी गर्मी का दौर शुरू होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। अ​धिकतम तापमान आज भी 32 डिग्री रहने की संभावना है।