28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के इटाला गांव में शुक्रवार शाम चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले लाठी से मारपीट की और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
2 min read
Google source verification
Rajasthan-Police-jeep

राजस्थान पुलिस की जीप की फाइल फोटो: पत्रिका

बांसवाड़ा। सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के इटाला गांव में शुक्रवार शाम चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले लाठी से मारपीट की और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से फरार आरोपी पति की पुलिस तलाश में जुटी है।

थानाधिकारी धनपत सिहखले बताया कि इटाला अपनी पत्नी शोभा (30) के चरित्र पर संदेह करता था। शुक्रवार शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले लाठी से हमला किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शोभा को परिजन तत्काल उपचार के लिए बांसवाड़ा जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

आरोपी पति घर से फरार

घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम सहित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अजमेर में भी सामने आया था पत्नी की हत्या का मामला

बता दें कि राजस्थान के अजमेर जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां लव मैरिज के चार साल बाद पति ने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। दरअसल, अजमेर के नसीराबाद रोड स्थित माखुपुरा क्षेत्र में फुटपाथ पर झोंपड़ी बनाकर रहने वाले कान्हा भील और उसकी पत्नी माया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि कान्हा कथित रूप से माया को पास ही पॉलीटेक्निक कॉलेज की दीवार के पीछे ले गया, जहां मारपीट के बाद उसका गला घोंट दिया। आधी रात बाद वह पत्नी के शव को कंधे पर उठाकर परबतपुरा बायपास पुलिया के नीचे पहुंचा और वहीं बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Ajmer Crime: जिसके लिए पति को छोड़ा, उसी ने लव मैरिज के 4 साल बाद कर दी पत्नी की हत्या; शव को गोद में लेकर बैठा रहा