
पवन कटारा। फोटो पत्रिका नेटवर्क
Banswara Road Accident : बांसवाड़ा। जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र के रोहनवाड़ी गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन पुत्र बसु कटारा निवासी झाझरवाल पाल के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पवन अपने मामा से मिलने रोहनवाड़ी आया था। मंगलवार रात करीब करीब 8:30 बजे वह मामा से मिलकर बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान मामा के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रोहनवाड़ी में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पवन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों ने उसे सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल पवन को गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी बेहद गंभीर होने के कारण उसे तुरंत उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजन पवन को बेहतर इलाज के लिए गुजरात के दाहोद ले गए, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवकी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पवन गांगड़तलाई में एक मोबाइल दुकान पर काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और महज 6 माह की एक बेटी को छोड़ गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
Published on:
25 Jun 2026 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
