
Banswara Crime : फोटो - AI
Banswara Crime : बांसवाड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में कथित अपहरण प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है। आरोप है कि पुलिस ने बिना पर्याप्त जांच के प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई एक विवाहिता की शिकायत पर उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं दर्ज कर दी। जानकारी के अनुसार, विवाहिता 10 मई को नकदी लेकर घर से चली गई थी। इस संबंध में उसके परिजनों ने प्रतापगढ़ जिले के रठाजना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
बाद में 16 जून को महिला ने स्वयं को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की निवासी बताते हुए बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहन कॉलोनी से उसके कथित पति का कुछ लोगों ने कार में अपहरण कर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें महिला का भावना की शादी का प्रमाण-पत्र वास्तविक पति, उसकी माता और अन्य रिश्तेदार शामिल बताए गए है।
परिजनों की पैरवी कर रही महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया पुलिस ने न केवल आरोपियों से मिलने से रोका, बल्कि विरोध करने पर उनके अभियुक्तों को गंभीर धाराओं में फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की गई है।
विवाद का एक अन्य पहलू यह भी है कि महिला ने अपने प्रेमी को पति बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि उसका विवाह 25 अप्रेल 2025 को प्रतापगढ़ निवासी गोविंद केसरिया से हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने महिला के दस्तावेजों का सत्यापन किए बिना उसके पति और परिजनों को आरोपी बना दिया।
बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र की खांदू कॉलोनी में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को एक महिला मारपीट के चलते घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार किया। महिला ने अपने पति, सास और देवर पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया।
चार माह की गर्भवती महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है और अन्य महिलाओं से संबंध रखता है। विरोध करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। महिला का कहना है कि पहले भी पांच बार मारपीट हो चुकी है और शिकायत पुलिस तक पहुंचाई गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
उसने बताया कि इस बार उसके पति, देवर और सास ने मिलकर हमला किया। जिससे उसके सिर पर चोटें आ गई और वह खून से लथपथ हो गई। घायल अवस्था में वह जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने उसके उपचार के दौरान कई टांके लगाए। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Published on:
22 Jun 2026 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
