16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से था फरार
Play video

अपहरण व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से था फरार

चौमूं. स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को अपहरण एवं मारपीट के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब तीन माह से फरार था। पुलिस के मुताबिक आरोपी जयपुर ग्रामीण के अमरसर पुलिस थाना इलाके में सरपंच की हत्या के आरोप में जेल भी काट चुका है। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Sep 25, 2024

चौमूं.

स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को अपहरण एवं मारपीट के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब तीन माह से फरार था। पुलिस के मुताबिक आरोपी जयपुर ग्रामीण के अमरसर पुलिस थाना इलाके में सरपंच की हत्या के आरोप में जेल भी काट चुका है।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इटावा वाया बधाल रेनवाल निवासी अशोक कुमार बोचल्या व नयाबास टाकरड़ा निवासी दीपक बराला ने 18 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सचिन के साथ रात को राधास्वामी बाग चौराहा पर चाय की थड़ी पर बैठे थे। अचानक कार में 7-8 जने आए और मारपीट शुरू कर दी। जबरदस्ती दोनों को गाड़ी पटककर ले गए। बाद में सामोद वीर हनुमानजी की तरफ सुनसान इलाके में पटक गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उ”ााधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपितों को सर्च किया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को तस्दीक किया और तिवाडियों का मोहल्ला श्रीमाधोपुर हाल कलवाटियों का मोहल्ला शिव मंदिर के पास अमरसर निवासी गुलशन उफ्र प्रवीण कुमार तिवाड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई पुलिस थानों में मारपीट व हत्या वगैरह के मामले भी दर्ज है। पुलिस ने बताया ने अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।