16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
अतिक्रमण हटाने के अभियान में आएगी तेजी
Play video

अतिक्रमण हटाने के अभियान में आएगी तेजी

हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और स्लम बोर्ड के अध्यक्ष प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि सडक़ों और सरकारी संपत्तियों का पूरा सर्वेक्षण कर बेझिझक अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Google source verification

सरकारी संपत्तियों का पुन: अधिग्रहण के लिए किया संयुक्त सर्वेक्षण

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और स्लम बोर्ड के अध्यक्ष प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि सडक़ों और सरकारी संपत्तियों का पूरा सर्वेक्षण कर बेझिझक अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
अब्बय्या शनिवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के न्यू इंग्लिश स्कूल से इंडी पंप सर्कल तक पुरानी हुब्बल्ली मुख्य सडक़ को चौड़ा करने को लेकर जिलाधिकारी दिव्य प्रभु के साथ समीक्षा करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सडक़ों और सरकारी स्थानों पर अतिक्रमण करने को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। भू-अभिलेख एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य कर अतिक्रमण हटाना चाहिए। युध्द स्तर पर अतिक्रमण के मामले शीघ्र निपटाने चाहिए। सडक़ विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर सरकार को प्रस्ताव सौंपने पर सरकार तुरंत अनुदान जारी करेगी।

अब्बय्या ने कहा कि यह पुरानी हुब्बल्ली हिस्से की एक प्रमुख सडक़ होने से इस पर हमेशा भीड़ रहती है। लगातार ट्रैफिक रहता है, हमेशा जनता सुचारु यातायात के लिए संघर्ष कर रही है। संकरी सडक़ से यातायात समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सडक़ संकरी होने के कारण उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम की बसें भी उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही हैं। इसके चलते इस सडक़ का चौड़ीकरण बहुत जरूरी है। अधिकारियों को सडक़ से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यप्रवृत्त होना चाहिए और सडक़ चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू करनी चाहिए।

सरकारी संपत्ति खाली करने का निर्देश

विधायक अब्बय्या ने कहा कि राजस्व और नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जे की कई शिकायतें आ रही हैं। तहसीलदार और नगर निगम आयुक्त को सरकारी संपत्तियों का संयुक्त सर्वेक्षण कर, व्यापक रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए। खास तौर पर पूर्वी क्षेत्र में सबसे ज्यादा सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने की जानकारी है। इसलिए तुरंत उचित कार्रवाई कर सरकारी संपत्ति को वापस अधिग्रहण करना चाहिए। किसी निर्दिष्ट उद्देश्य के लिए अर्जित की गई सरकारी संपत्ति का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए करना चाहिए। यदि उन्हें बिना किसी गतिविधि के ऐसे ही छोड़ दिया गया है तो निगम आयुक्त और तहसीलदार को ऐसी संपत्तियों वापस अधिग्रहण करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। सरकारी संपत्तियों को किसी और का भोग करना कितना सही है।

जिलाधिकारी दिव्य प्रभु ने कहा कि पुरानी हुब्बल्ली मुख्य सडक़ पर अतिक्रमण सहित सरकारी संपत्तियों का पूरा सर्वेक्षण कर नगर निगम आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक कर इस पर चर्चा की जाएगी। अतिक्रमण हटाने को लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

12 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण

विधायक प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि पुरानी हुब्बल्ली मेन रोड पर न्यू इंग्लिश स्कूल के पास पुराने पुल को हटाकर नया पुल बनाने के उद्देश्य से 12 करोड़ रुपए लागत की कार्ययोजना पहले ही सरकार को सौंपी गई है और जल्द ही इसे सरकार की मंजूरी मिल जाएगी। यहां मौजूद पुराने पुल को हटा कर जल्द ही एक सुसज्जित नए पुल का निर्माण किया जाएगा।

पुरानी हुब्बल्ली अस्पताल का किया दौरा

शहर के पुरानी हुब्बल्ली में 14 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहे 100 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा कर अब्बय्या ने कहा कि अस्पताल का विकास कार्य अंतिम चरण में है परन्तु अस्पताल के आसपास की दुकानों को हटाकर एम्बुलेंस वाहनों की आवाजाही के लिए सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता है। इसके चलते अस्पताल से लगे क्षेत्र को खाली कराने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम आयुक्त डॉ. ईश्वर उल्लागड्डी, तहसीलदार आरके पाटिल, कार्यकारी अभियंता विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक रवि बेन्नूर, कांग्रेस नेता अल्ताफ कित्तूर, बशीर गुडमाल, मुन्ना मार्कर, इरशाद नदाफ समेत कई लोग उपस्थित थे।