14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

No video available

जंगल में आग से हजारों पेड़-पौधे जलकर राख

मैड. ग्राम पंचायत तालवा के बैरकी, गुढ़ा बैजनाथपुरा व टोडालड़ी के करीब 350 हैक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। जिससे वनस्पति, पेड़-पौधे सहित वन्य जीव व पक्षी जल गए। आग देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास […]

Google source verification

मैड. ग्राम पंचायत तालवा के बैरकी, गुढ़ा बैजनाथपुरा व टोडालड़ी के करीब 350 हैक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। जिससे वनस्पति, पेड़-पौधे सहित वन्य जीव व पक्षी जल गए। आग देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। और वन विभाग मैड नाका चौकी प्रभारी वनपल महेंद्र जाट को सूचना दी। जिस पर वनपाल ने विराट नगर वन विभाग अधिकारियों को सूचना दी। विराटनगर रेंजर मय स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए दो दमकल पहुंची, लेकिन रेतीले टीले होने के कारण एक दमकल फंस गई। ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने मिट्टी, पत्थर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 9 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विराट नगर वन विभाग रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि 350 हैक्टेयर में आग लगी थी। जिसमें वनस्पति सहित पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। जंगली जानवर आग की लपटों से जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। आग में सैकड़ों पशु-पक्षी जल गए।