12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

No video available

बजरी से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटी, ट्रॉली के नीचे दबने से दो भाइयों की मौत

शिवदासपुरा @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के चाकसू उपखण्ड में थाना इलाके के खेतापुरा गांव में शुक्रवार की सुबह बजरी से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलटी खा गई। ट्रॉली के नीचे बाइक सहित दो सगे भाइयों की दबने से मौत हो गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों […]

Google source verification

शिवदासपुरा @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के चाकसू उपखण्ड में थाना इलाके के खेतापुरा गांव में शुक्रवार की सुबह बजरी से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलटी खा गई। ट्रॉली के नीचे बाइक सहित दो सगे भाइयों की दबने से मौत हो गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों शवों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों को मुआवजा देने की मांग रखी। थानाप्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे में थली चाकसू निवासी घासी कोली (35) और मुकेश कोली (28) पुत्र धन्नालाल की मौत हो गई। दोनों सगे भाई हैं और सिलाई का काम करते थे। सुबह करीब 8 बजे दोनों भाई बाइक से सीतापुरा काम पर जा रहे थे। इसी दौरान खेतापुरा गांव में बजरी से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी खा गई। उसके पास से निकले समय बाइक सवार दोनों भाइयों पर ट्रॉली पलटी खा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर – ट्रॉली को मौके पर छोड़कर ड्राइवर भाग निकला।

हादसे की सूचना पर परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। चाकसू एसीपी सुरेन्द्र सिंह, शिवदासपुरा थानाप्रभारी रणजीत सिंह ने घटनास्थल पर ग्रामीणों से समझाइस की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी बुलाकर ट्रॉली के नीचे दबे दोनों भाइयों के शव को बाहर निकाला। लेकिन हादसे में दो सगे भाइयों की मौत को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने रास्ता रोक दिया। दोनों भाइयों के शवों को रोड पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का आरोप लगाया। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।जिसपर मौक़े पर पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, सांगानेर तहसीलदार अरविन्द कविया, चाकसू एसीपी सुरेन्द्र सिंह व शिवदासपुरा थानाप्रभारी रणजीत सिंह ने ग्रामीणों से काफ़ी समझाईस की। लेकिन वे नहीं माने। बाद में लगभग घटना के साढ़े 5 घंटे बाद जाकर प्रशासन एवं गुस्साए ग्रामीणों में मुआवजे के आश्वासन पर सहमति बनी।