31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
video: होली पर जोधपुर में रहेगा बादलों का मौसम
Play video

video: होली पर जोधपुर में रहेगा बादलों का मौसम

इस बार होली के दिन भर बादल छाए रहेंगे। धूलण्डी के दिन बादलों का पहरा कुछ कम हो जाएगा, लेकिन मौसम सुहाना रहेगा।

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Feb 27, 2018


जोधपुर . इस बार होली पर बादलों का मौसम रहने की संभावना है। होली के दिन भर बादल छाए रहेंगे। धूलण्डी के दिन बादलों का पहरा कुछ कम हो जाएगा, लेकिन मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार भूमध्यसागरीय हवा (पश्चिमी विक्षोभ) में अधिक नीचे आने से बादल-बरसात का यह मौसम बनेगा। अगर हवा में नमी अधिक रहती है तो कुछ स्थानों पर छींटे भी गिर सकते हैं।
सूर्यनगरी में सोमवार की सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान १७.६ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

तेज धूप भी खिली रही

दिन में ऊंचाई पर हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन तेज धूप भी खिली रही। धीमी गति से हवा बहने से मौसम खुशगवार बना रहा। धूप में जरूर तपिश महसूस हो रही थी। दोपहर में तापमान ३२.४ डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद आसमान में बादलों की घनी आवाजाही शुरू हो गई। काले बादलों की वजह से मौसम में गुलाबी ठण्डक हो गई। रात सामान्य रही। ग्रामीण हिस्सों में भी मौसम में उतार चढ़ाव बना रहा।

 

बादलों की आवाजाही दो तीन दिन तक बनी रहेगी

जैसलमेर में न्यूनतम तापमान १६.४ और अधिकतम ३२.६ डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का पारा १८.९ और दिन का ३३.८ डिग्री मापा गया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान ८.४ डिग्री रहा। मंगलवार को दिन में धूप रहेगी, लेकिन शाम को बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जो अगले दो तीन दिन तक बनी रहेगी।

 

 

 

ये भी पढ़ें

image