Asia cup 2025 LIVE: एशिया कप 2025 में (No Handshake) भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) के बीच 14 सितंबर (रविवार) को हुआ मुकाबला रोमांच से भरा रहा. वहीं मुकाबले के बाद का विवाद भी सुर्खियां बटोर रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain surya kumar yadav) ने जैसे ही मैच विजयी छक्का लगाया, वो शिवम दुबे (Shivam dubey) के साथ सीधे पवेलियन की ओर चल दिए. दोनों ने परंपरा मुताबिक पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, क्रिकेट (surya kumar yadav cricket records) मैच खत्म होने के बाद आमतौर पर दोनों टीमें एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय देती हैं. पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य इंतजार करते रहे कि भारतीय खिलाड़ी आएंगे और हाथ मिलाएंगे. लेकिन पूरी टीम सीधे मैदान से अपने ड्रेसिंग रूम में चली गई और दरवाजे बंद कर दिए गए. इससे पहले टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने हैंडशेकर नहीं किया था, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि उनकी टीम मैदान पर खेलने आई थी और उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, हार से तिलमिलाई पाकिस्तान टीम ने अब इसकी शिकायत कर दी है, ऐसे में क्या सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया को सजा मिलेगी, जानिए क्या कहते हैं ICC के नियम , पत्रिका के लिए कृपाशंकर शर्मा (Kripashanakr sharma) की रिपोर्ट