No video available
श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय से महज दस किमी दूर पर नेशनल हाइवे पर िस्थत नेतेवाला पुल पर अपने पति के संग आई महिला देखते देखते नहर में छलांग लगा दी और डूब गई। इस घटना के चौबीस घंटे बीतने के बावजूद उसका अब तक सुराग नहीं मिला है। चूनावढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर गोताखोरो और ग्रामीणों की मदद से डूबी इस महिला को ढूंढने का प्रयास भी किया गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब नौ या सवा नौ बजे हुई। महिला गांव 9 एमएल लट्ठावाली निवासी सरोज पत्नी सुरेन्द्र कुमार नायक अपने पति के साथ रिदि़ध सिदि़ध कॉलोनी से गांव महियांवाली जा रही थी। चूनावढ़ के एएसआई कंवरपाल सिंह इस मामले की जांच कर रहे है। इस बीच, महिला के पति सुरेंद्र कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि वह गांव 9 एमएल लट्ठावाली का मूल निवासी है। लेकिन पिछले सात सालों से गांव महियांवाली निवासी भूप सिंह कासनियां के खेत में बनी ढाणी में अपने परिवार सहित रहता है। वह और उसकी पत्नी सरोज दोनों रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के पार्को की देखभाल काम भी करते है। वह रिद्धि सिद्धि में पार्क का कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर की ड्राइविंग करता है तो उसकी पत्नी सरोज पार्कों में घास फूस काटने का काम करती थी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वे दोनो बाइक पर सवार होकर महियांवाली आ रहे थे। नेशनल हाईवे नंबर 62 पर महियांवाली व 22 एमएल के बीच गंगनहर के ऊपर बने लोहे के पुल से गुजरते समय यह घटना हुई।
रुपयों की बात को लेकर हुई थी बहस
इस पति-पत्नी में रुपयों की बात को लेकर आपस में बहस हुई थी। यहां तक कि बाइक पर बैठी को अपनी पत्नी को भी कुछ बातें बोली थी वहीं पत्नी ने भी अपने पति को जमकर सुनाई थी। इन दोनों में तकरार इतनी अधिक हुई कि तैश में आकर सरोज ने नेतेवाला पुल पर आते ही बाइक से नीचे उतरकर एकाएक नहर में छलांग लगा दी और डूब गई। पति सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसने बाइक रोका और आसपास भी देखा लेकिन सरोज का सुराग नहीं मिला। इस पर उसने अपने पड़ौसी सुरेन्द्र कासनियां को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। कासनियां की सूचना पर चूनावढ़ पुलिस और नायक के परिजन शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार शाम तक सरोज की तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नही मिल पाया। इस दंपती के दो बच्चे है, एक बेटी की शादी भी हो चुकी है।