11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर
रेल से कटकर एक और बुजुर्ग ने गंवाई जान
Play video

रेल से कटकर एक और बुजुर्ग ने गंवाई जान

जिले के रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम को एक और बुजुर्ग ने रेल से कटकर जान गंवा दी। जिला मुख्यालय से निकलने पर टै्रक पर पेट्रोलिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आए दिन ट्रेन से कटकर जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ पैसेंजर रेलगाड़ी शनिवार शाम को लगभग सवा पांच बजे जब जिले के गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्रल पर पहुंची तो एक अज्ञात बुजुर्ग ट्रेन से कट गया। यह ट्रेन सूरतगढ़ जा रही थी।

Google source verification

गजसिंहपुर (श्रीगंगानगर). जिले के रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम को एक और बुजुर्ग ने रेल से कटकर जान गंवा दी। जिला मुख्यालय से निकलने पर टै्रक पर पेट्रोलिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आए दिन ट्रेन से कटकर जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ पैसेंजर रेलगाड़ी शनिवार शाम को लगभग सवा पांच बजे जब जिले के गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्रल पर पहुंची तो एक अज्ञात बुजुर्ग ट्रेन से कट गया। यह ट्रेन सूरतगढ़ जा रही थी। लोको पायलट ने उसे बचाने के खूब प्रयास किए परन्तु सफलता नहीं मिली। हादसे के समय बुजुर्ग के शरीर के दो टुकड़े हो गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने जीआरपी को घटना की सूचना दी। इस दौरान करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर ट्रेन खड़ी रही।
———————-
आए दिन होती है ट्रेन से कटने की घटनाएं
श्रीगंगानगर जिले में ट्रेन से कटने की घटनाएं आए दिन हो रही है। कुछ लोग जान बूझकर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर चले जाते हैं वहीं कुछ लोग जाने-अनजाने में हादसे के शिकार हो जाते हैं। श्रीगंगानगर जिले में स्टेशन के आसपास भी टै्रक के आसपास कोई चेतावनी बोर्ड वगैरह नहीं लगे रहने से इस तरह की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। कमोबेश यही स्थिति साथ लगते हनुमानगढ़ जिले की है। वहां भी इस तरह की घटनाओं की भरमार है। ट्रेन में कटकर लोगों के मरने पर लोग ज्यादा सवाल-जवाब भी नहीं करते जबकि हादसे के समय संबंधित परिवार के परिजनों को मुआवजे का प्रावधान है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़