3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

mobiles: राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

- करीब बारह मोबाइल भी ट्रेस किए

Google source verification

श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने इलाके में राहगीरों से मोबाइल mobiles लूटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने करीब एक दर्जन मोबाइल ट्रेस किए हैं। जिनकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों आरोपी चिट्टे का नशा करने के आदी है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि 20 अपे्रल को पंकजदास पुत्र शिवलाल दास निवासी गुरुनानक बस्ती धन धन सतगुरु डेरा के पास ने जवाहरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अपे्रल को वह परमानी मंदिर से एन ब्लॉक की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर तीन आरोपी आए और उसके हाथ से मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंपी।

शहर में लगातार हो रही मोबाइल व पर्स लूट की वारदात की रोकथाम के पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी नरेश निर्वाण के नेतृत्व में एएसआई रामविलास बिश्नोई, एएसआई सुरेन्द्र ज्याणी, कांस्टेबल विकास गोदारा, कृष्ण साहू की टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट के मामले को चौबीस घंटे में ट्रेस कर लिया।

पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर को मोबाइल लूट के आरोपी कुणाल उर्फ गोलू वाल्मीकि पुत्र दीपक कुमार निवासी वार्ड नंबर 56 करणी मार्ग ओवरब्रिज के नीचे, राजन पासवान उर्फ काकू पुत्र नंदू निवासी डेंटल कॉलेज के सामने करणी मार्ग व रितिक वाल्मीकि उर्फ गूंगा पुत्र चांद निवासी करणी मार्ग ओवरब्रिज के नीचे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल बरामद कर वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। आरोपी चिट्टे का नशा करने के आदी है और इसके लिए मोबाइल लूटने की वारदात करते हैं। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


करीब एक दर्जन मोबाइल ट्रेस
– पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में शहर में करीब एक दर्जन से अधिक मोबाइल लूटना बताया है। पुलिस ने करीब बारह मोबाइल ट्रेस किए हैं। पुलिस लूटे गए मोबाइल को खरीदने व बेचने वालों को चिह्नित कर रही है। आरोपी कुणाल ने पूछताछ में बताया है कि उसने अकेले ही तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया है।