16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

नालों से निकाली सिल्ट और कचरा

Silt and garbage removed from drains- श्रीगंगानगर शहर के सफाई अभियान में सेवादारों ने दिखाया साहस

Google source verification

श्रीगंगानगर. डेरा सच्चा सौदा की ओर से पहली बार शहर में सफाई अभियान के दौरान नालों की सफाई तक कराई गई। सूरतगढ़ मार्ग पर न्यू क्लॉथ मार्केट के आगे मुख्य नाले में जमी गंदगी और प्लास्टिक को बाहर निकाला और सफाई कराई। डेरे के सेवादार प्रवीण ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ अबोहर से इस अभियान के लिए स्पेशल रूप से आया है। वहीं पुरानी आबादी से आई सरोज और नेहरा नगर से आए हरीश ने भी सफाई कार्य किया। इससे पहले स्वच्छता अभियान का आगाज सुखाड़िया सर्किल पर हुई। इस दौरान विधायक राजकुमार गौड़, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, प्रतिपक्ष नेता डा.बबीता गौड़ भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम, विनीता आहुजा सहित जनप्रतिनिधियों ने झाडू लेकर सफाई की और शहर में स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं ऑनलाइन से बरनावा (यूपी) आश्रम से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सफाई के प्रति पूरे प्रदेशवासियों को सहयोग देने का आह्वान किया। सफाई के लिए शहर को 13 जोन में बांटा गया है। इसके बाद शहर में सफाई के प्रति श्रद्धालुओं का हुजूम सा लग गया। खासतौर पर महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। महिलाओं ने अपने हाथों में झाडू लेकर सफाई करने का ऐसा माहौल बनाया कि जिस राहगीर ने देखा उनको सरहाया। डेरे से जुड़े सेवादारों ने सफाई करने के लिए आए श्रद्धालुओं के लिए चाय और पानी का बंदोस्त किया। इससे पहले श्रद्धालु झाड़ू, कस्सी, तसला, पल्ली, आरी, कुल्हाड़ी आदि औजार अपने साथ पहुंचे। देखते देखते सुखाडि़या सर्किल एरिया के अलावा गौशाला मार्ग, सुखाडि़या सर्किल से शिव चौक तक, पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका, उदाराम चौक क्षेत्र में सफाई की। वहीं, सफाई के साथ-साथ सेवादार भविष्य में अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए शपथ पत्र भी भरवाएंगे। डेरे की राजस्थान प्रदेश कमेटी के जिम्मेदार गोकुल सनेजा इन्सां ने बताया कि सफाई अभियान को लेकर राजस्थान के सभी शहरों को अलग-अलग जोनों में बांटकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1960 को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज ने शाह सतनाम महाराज को डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही के रूप में गुरुगद्दी सौंपी थी। इसलिए इस पूरे महीने को डेरा सच्चा सौदा एमएसजी महारहमोकरम माह के रूप में मनाती है।
ये बनाए गए है जोन
इस अभियान के तहत रविदास नगर, गुरुनानक बस्ती, इन्द्रा कॉलोनी, सुखाडिया नगर, अशोक नगर ए, हाउसिंग बोर्ड, इंदिरा चौक, बीरबल चौक, करणी मार्ग, दुर्गा विहार, तेली मोहल्ला। जवाहर नगर, अग्रसेन नगर, लक्ष्मी नगर, पूजा कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जोगेन्द्र नगर, आनन्द विहार, गणपति नगर, बैंक कॉलोनी, शंकर कॉलोनी। मीरा चौक, भूप कॉलोनी, अशोक नगर बी, साधु कॉलोनी, दावड़ा कॉलोनी, रामलाल कॉलोनी, नागौरी कॉलोनी, सत्यम नगर, रामप्रताप कॉलोनी, शिव कॉलोनी। तीन ई छोटी, बालाजी एस्टेट, साउथ सिटी, नेहरा नगर, शिवाजी नगर, देवरथ ढाणी, महालक्ष्मी इन्कलेव। सेतिया फार्म, सुरजीत कॉलोनी, भांभू कॉलोनी, शिवम इन्कलेव, गोकुलधाम, खालसा नगर, पंजाबी सिटी, एकम एवेन्यू, गुलाबी बाग, पार्क एवेन्यू। सेतिया फार्म गली नं एक से 13, प्रेमनगर, ब्रह्म कॉलोनी, हरदीप कॉलोनी, बलवंत सिंह ढाणी, वासुदेव नगर, राधा स्वामी डेरे तक, होमलैण्ड सिटी। ब्लॉक एरिया। टावर रोड से श्रीकरनपुर रोड। उदाराम चौक रोड से केदार चौक तक। उदाराम चौक से टावर रोड। देवनगर, अर्जुननगर, सात जैड, भरतनगर। हाउसिंग बोर्ड, श्याम नगर, कुंज विहार, शालीमार बाग। रविन्द्र पथ से गोल बाजार रेलवे स्टेशन रोड।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़