2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर
सुप्रीम एयरलाइन्स का विमान हवाई पट्टी की दीवार से टकराया, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
Play video

सुप्रीम एयरलाइन्स का विमान हवाई पट्टी की दीवार से टकराया, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

श्रीगंगानगर। जयपुर से श्रीगंगानगर की नियमित उड़ान पर मंगलवार शाम लालगढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचा सुप्रीम एयरलाइन्स का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया।

 

विमान में चालक दल के दो सदस्य और सात यात्री थे जो सुरक्षित बताए गए हैं। सुप्रीम एयरलाइन्स का विमान नियमित उड़ान पर शाम साढ़े पांच बजे लालगढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचा था।

 

पायलट की चूक से लैंडिंग के दौरान विमान ने हवाई पट्टी को निर्धारित स्थान की बजाय काफी आगे आकर छुआ। इससे विमान की गति नियंत्रित नहीं हुई और वह हवाई पट्टी पर तेज गति से दौड़ता हुआ दीवार से जा टकराया।

 

दीवार के आगे बबूल के पेड़ तना होने से विमान के अगले टायर के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़