6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
Video : जिद्द ऐसी कि लग गया ट्रैफिक जाम
Play video

Video : जिद्द ऐसी कि लग गया ट्रैफिक जाम

- महाराजा गंगासिंह चौक के पास आरयूबी में फंसे वाहन  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 23 Jan 2018, 8:34 PM IST

श्रीगंगानगर.

महाराजा गंगासिंह चौक के पास रेलवे अंडरपास में वाहनों के लिए आने-जाने के अलग रास्ते हैं लेकिन एक ही रास्ते पर अलग-अलग दिशा में आने वाले वाहन इस कदर खड़े हो गए कि पूरा रास्ता ही जाम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गंगासिंह चौक से एक कार इस आरयूबी को पार कर रही थी। लेकिन जैसे ही यह कार आरयूबी में एंट्री की तो उसके सामने वाले रास्ते से ही एक बोलेरो जीप आकर रुक गई। इस जीप चालक की जिद्द थी कि वह गलत दिशा से गंगासिंह चौक पर जाएगा। ऐसे में दोनों वाहनों के चालकों में तकरार हुई। बोलेरो जीप चालक डीएवी स्कूल की तरफ से गंगासिंह चौक आ रहा था लेकिन वह गलत दिशा में आया तो सामने से कार आकर रुक गई।

इस कारण ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि, सामान्य दिनों में इस आरयूबी के पास एक ट्रैफिक कर्मी की डयूटी करता है लेकिन गणतंत्र दिवस होने के कारण वहां से ट्रैफिक कर्मी हटा दिया गया है। गंगासिंह चौक से कोर्ट के मेन गेट तक वाहनों की कतार लग गई। किसी वाहन चालक ने जैसे ही पुलिस को फोन किया और पुलिस वहां तक पहुंचती तब तक दोनों वाहन रवाना हो चुके थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़