5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत
surat video news : साइबर अपराध से जुड़ी समस्याओं में तुरंत मिलेगी मदद व मार्गदर्शन
Play video

surat video news : साइबर अपराध से जुड़ी समस्याओं में तुरंत मिलेगी मदद व मार्गदर्शन

- देश में पहली बार सूरत पुलिस ने एआइ की मदद से तैयार किया ‘ सूरत साइबर मित्र ’ चैटबॉट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 29 Jan 2024, 5:21 PM IST

सूरत.‘लोहे को लोहा ही काटता है’ इस पूरानी कहावत पर अमल करते हुए सूरत सिटी पुलिस आधुनिक तकनीक के उपयोग से होने वाले साइबर अपराधों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है। देश में पहली बार सूरत पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की जरिए ‘ सूरत साइबर मित्र’ नाम से वॉट्सएप चैटबॉट तैयार किया है। जिससे जुड़ कर आम लोग अपनी साइबर अपराधों से जुड़ी समस्याओं का निराकण कर सकते हैं।

चैटबोट की शुरुआत करे हुए गणतंत्र दिवस पर शहर पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए विभिन्न तरह के प्रलोभन भरे में मैसेज भेजते है। ऐसे में लोगों के पास उसी समय यह जानने का कोई सटीक श्रोत नहीं होता है कि उन्हें यह करना चाहिए या नहीं ? कई बार साइबर अपराध होने की स्थिति में भी उन्हें यह भी पता नहीं होता है कि अब उन्हें क्या कहना चाहिए?

लोगों को चौबिस घंटे और सातों की तुंरत मदद मुहैया करवाने के उदेश्य से ही एआइ की मदद से साइबर चैटबोट तैयार किया गया है। इससे जुड़ कर लोग साइबर अपराधों से जुड़ी अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकेंगे। ओटीपी फ्रॉड, इनवेस्टमेंट फ्रॉड, टॉस्क फ्रॉड, लोन फ्रॉड, वीडियो कॉल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड समेत अन्य तरह की घोखाधड़ी। इसके अलावा बुलिंग, स्टॉकिंग, हेकिंग व रेनसमवेर समेत अन्य साइबर अपराधों की जानकारी हासिल कर तुंरत शिकायत कर सकेंगे।

ऐसे जुड़े ‘ सूरत साइबर मित्र ’ चैटबॉट से

सूरत पुलिस ने एक नम्बर 9328523417 जारी किया हैं। जिसे अपने वॉट्सएप में सेव कर ले। इसके बाद चैट बॉक्स में हाय लिख कर मैसेज करे। हिन्दी, अंग्रेजी व गुजरात में से अपनी पसंसदीदा भाषा का चुनाव करें। जो ऑप्शन डिस्प्ले होंगे। उनमें से अपनी समस्या को चुन कर दिए गए निर्देशों का पालन करे। चैटबॉट में साइबर एक्सपर्ट से बात करने की भी सुविधा दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात