31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO NEWS : गुजसीटोक में कोठारी गैंग का राइट हैंड अल्लारखा गिरफ्तार

- लंबे समय फरार आरोपी पुलिस ने रखा था 20 हजार का ईनाम

Google source verification

सूरत. क्राइम ब्रांच ने गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (गुजसीटोक) में लंबे समय से फरार चल रहे कोठारी गैंग के राइट हैंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नानपुरा झमरुख गली निवासी आरोपी अल्लारख्खा उर्फ साहिल शेख लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए के नकद ईनाम की भी घोषणा कर रखी थी।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो अल्लारखा नानपुरा क्षेत्र की कुख्यात कोठारी गैंग का सक्रीय सदस्य है। लंबे समय से गैंग के साथ संगठित रूप से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, चोरी, लूट, डकैती, फिरौती, रंगदारी, अवैध रूप से ब्याज वसूली, सम्पतियों पर कब्जा करने व अवैध रूप से हथियार रखने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

2021 में क्राइम ब्रांच ने कोठारी गैंग के खिलाफ गुजसीटोक के तहत कार्रवाई की थी। इसी साल कोर्ट से जमानत मिलने पर गिरोह के मास्टर माइंड सज्जू कोठारी व अल्लारखा समेत अन्य सदस्य फिर सक्रिय हो गए थे, अठवालाइन्स व रांदेर थानाक्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

इस पर क्राइम ब्रांच ने 2022 में फिर गुजसीटोक के तहत मामला दर्ज कर मास्टर माइंड मोहम्मद साजिद कोठारी उर्फ सज्जू, अल्लारखा शेख, समीर शेख व गुलाम भोजाणी को नामजद किया था। जिसके चलते सभी भूमिगत हो गए थे। 25 मार्च 2022 को क्राइम ब्रांच ने स्पेशल ऑपरेशन कर अपने ही घर में तह खाना बना कर छिपे सज्जू कोठारी व उसके साथी समीर शेख को दबोचा था। अल्लारखा फरार हो गया था।

मुंबई में छिपा था अल्लारखा

क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो अल्लारखा लंबे समय से मुंबई में छिपकर रह रहा था। उसके बारे में मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर एक टीम मुंबई भेजी गई थी। पुलिस टीम ने उसे मुंबई के निकट वीरार ईस्ट में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर सूरत ले आई। उससे पूछताछ जारी है।