5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
खारी नदी के किनारे 800 टन बजरी का अवैध भंडारण जब्त
Play video

खारी नदी के किनारे 800 टन बजरी का अवैध भंडारण जब्त

टोंक. देवली. अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में मंगलवार को उपखंड क्षेत्र के रामथला गांव में बड़ी सफलता मिली। वहां खारी नदी के किनारे 800 टन बजरी का अवैध भंडारण जब्त किया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 17 Jan 2024, 1:44 PM IST


टोंक. देवली. अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में मंगलवार को उपखंड क्षेत्र के रामथला गांव में बड़ी सफलता मिली। वहां खारी नदी के किनारे 800 टन बजरी का अवैध भंडारण जब्त किया गया है। नासिरदा थाना एवं उप तहसील की राजस्व टीम ने बजरी ढेर सीज किया।इसकी सूचना उच्चाधिकारियों,खनिज विभाग एवं मालेड़ा सरपंच को दी गई। साथ ही भू अभिलेख निरीक्षक एवं हल्का पटवारी को निगरानी रखने के निर्देश दिए।

400 टन चेजा पत्थर का स्टॉक जब्त
निवाई. जिला कलक्टर के आदेशों पर अवैध खनन, परिवहन व स्टॉक पर एसआईटी ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मंगलवार टीम ने गांव श्योसिंहपुरा में करीब 400 टन चेजा पत्थर का स्टॉक जब्त किया है। रैंजर लक्ष्मीकांत जैमन ने बताया कि गांव श्योसिंहपुरा में स्थित चरागाह भूमि में चेजा पत्थर का स्टॉक होने की जानकारी मिली थी। (ए.सं.)

150 टन बजरी का स्टॉक कब्जे में लिया

पीपलू. उपखंड क्षेत्र के नानेर में सिवायचक भूमि पर किए गए बजरी के स्टॉक को प्रशासन ने कब्जे में लेकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया। तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि मौके पर करीब 150 टन बजरी का भंडारण है। साथ ही यह भंडारण बीसलपुर विस्थापितों के लिए आरक्षित सिवायचक भूमि पर था। नायब तहसीलदार रामअवतार मीणा ने बताया कि पुलिस, खनिज विभाग, राजस्व विभाग की उपस्थित में स्टॉक को कब्जे में लिया गया तथा राजकीय नियम के तहत ग्राम पंचायत नानेर सरपंच की मौजूदगी में पंचायत प्रशासन को सुपुर्द किया।

बंथली में 160 टन बजरी का ढेर जब्त
दूनी. पुलिस, खनन एवं राजस्व विभाग की गठित संयुक्त टीम ने सोमवार देर शाम सरोली-बंथली मार्ग स्थित नदी मार्ग पर लगे ढेर पर कार्रवाई कर सैकड़ों टन बजरी जब्त कर ली। बाद में टीम ने जब्त ढेर को खनन विभाग के सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार रामसिंह मीणा ने बताया कि सरोली-बंथली मार्ग स्थित पेड़ा नम्बर एक से होकर नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध बजरी का ढेर जमा किए जाने की सूचना पर बजरी के ढेर को जब्त करने की कार्रवाई की।