Lok Sabha Elections 2024 Gauahar Khan: फेमस टीवी एक्ट्रेस गौहर खान गुस्से से लाल-पीली हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें पोलिंग बूथ अधिकारियों ने वोट देने से मना कर दिया। इसके बावजूद भी उन्हें इधर-उधर भेजा जा रहा था। वोट डालने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत कनफ्यूजिंग था और मैनेजमेंट भी बहुत ही बुरा था।’
दरअसल पोलिंग बूथ पर अधिकारियों ने लिस्ट में नाम न होने का हवाला देकर मतदान करने से मना कर दिया। इस संबंध में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा की है।
बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान महाराष्ट्र में एक्ट्रेस वोट डालने के लिए पहुंचीं थीं। आज पांचवें चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है।
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की नातिन Navya Nanda से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस Mrunal Thakur को कर रहा है ये एक्टर डेट