नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है ऐसे में कई स्टार्स ने भी सेल्फ क्वारेन्टाइन ले लिया है। हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रोडक्शन हाउस में शूटिंग बंद करने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने रिसेन्टली #SafeHandsChallenge जिसके करने के बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। दरअसल, जब एकता कपूर (Ekta Kapoor) हाथ धो रही थी तो उनके हाथ में कई सारी अंगूठियां और ब्रेसलेट नज़र आ रहे थे। जिसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।