कमाल की डांसर थीं तुनिषा शर्मा, वीडियो देख फैंस हो रहे मायूस
तुनिषा शर्मा की मौत ने सबको झंकझोर कर रख दिया है। एक्ट्रेस ने महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिषा शर्मा ने सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। इस बीच उनका एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस पिया मोरे गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।