6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
राजस्‍थान गौरव यात्रा : CM राजे बोलीं.. 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा को बदलना होगा.. देखें video
Play video

राजस्‍थान गौरव यात्रा : CM राजे बोलीं.. 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा को बदलना होगा.. देखें video

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

उदयपुर. अब 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा को बदलना होगा। हमें गौरवशाली राजस्थान बनाना है। ये बात मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजेे ने कांकराेेेली के जेके स्‍टेड‍ियम में सभा को संबोध‍ित करते हुए ये बात कही। उन्‍होंने कहा क‍ि जल्‍द ही 88 हजार श‍िक्षकों की भर्त‍ियां की जाएंगी। 14 हजार भर्त‍ियां पुल‍िस में होंगी। इसी तरह कई योजनाएं जो चलाई गई सभी योजनाएंं अच्छी चलेंंगी। इस पर ब्रेक नहीं लगना चाहिए। कभी-कभी लगता है 7 करोड़ जनता का मुझे परिवार मिला है।हमें गौरवशाली राजस्थान बनाना है, परचम फिर लहराना हैैै। येे तब ही संभव होगा जब सरकार बदलने की परंपरा बदलेगी। राजे ने कहा, कांग्रेस की आदत फूट डालने की है। कांग्रेस वाले भले ही बरगलाये, हमने काम किया है। येे बात जनता जानती है। टीएसपी इलाके में हमने बहुत काम क‍िया है। अब चारभुजानाथ का आशीर्वाद से आगे चल रहे हैं। आपका साथ चाह‍िए।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर काेेसा। उन्‍होंने कहा, राहुल बाबा ह‍िसाब मांगते हैं, क्‍या आपको ह‍िसाब देना चाह‍िए। भाजपा ने विकास योजनाओं से हर वर्ग को छूने का प्रयास किया, मैैं जनता को इंसाफ देने आया हूं। आप राजे का हाथ मजबूूत करेें। उन्‍होंंने भारत माता के जयकारे भी लगाए।