17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : दो मासूमों को लेकर मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, ज‍िसने भी देखा मौत का ये मंजर उसका दहल उठा द‍िल..
Play video

video : दो मासूमों को लेकर मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, ज‍िसने भी देखा मौत का ये मंजर उसका दहल उठा द‍िल..

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

शुभम् कड़ेला/मावली. मावली तहसील क्षेत्र के मण्डप गांव में बुधवार को अलसुबह एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के संग कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मण्डप गांव में अलसुबह मण्डप निवासी 23 वर्षीय कैलाशी गायरी ने अपने दो पुत्रों के साथ कुएंं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सैकडों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मावली थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर मावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से महिला कैलाशी एवं उसके पुत्र लव एवं कुश का शव कुएं से बाहर निकाला। सूूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

woman commits suicide