
शंकर पटेल/उदयपुर.ज़िले के कुराबड़ क्षेत्र के मीठा नीम के पास हरियाव गांव में फतेह सिंह के खेत में पत्थर की दीवार के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर होने की सूचना वाइल्ड एनिमल सेंटर चमन सिंह चौहान को प्राप्त हुई सूचना पर हिम्मत सिंह राजावत लक्ष्मी लाल हितेश मौके पर पहुंचे मौके पर पाया कि मक्की के खेत में पत्थर की दीवार पर एक अजगर बैठा था अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर देबारी वन्य क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया हिम्मत सिंह ने गांव वालों को बताया कि अजगर हमारा दोस्त है दुश्मन नहीं जब मक्की की फसल तैयार होती है तब उसमें सियार जंगली मोर आदि मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं उन्हीं जानवरों को रोकने के लिए अजगर मक्की के खेत में आता है लेकिन यह कभी इंसान को नुकसान नहीं देता