उदयपुर. जगदीश चौक पर शाम पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। पहली बार मंच पर विराजित ठाकुरजी के समक्ष सात बजे से सांस्कृतिक आयोजन शुरू हुए, जो रात 10 बजे तक चले। इसके बाद टीमों के क्रम की घोषणा हुई। भगवान के भजनों के बीच हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की…, नंद घर आनंद भयो… सहित अन्य जयकारें लगने लगे। रात 10.25 बजे से मटकी फोड़ आयोजन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।