उदयपुर. शहर के समीप अंबेरी िस्थत अमरख महादेव मंदिर पर गुरुवार को ठंडी राखी का पारंपरिक मेला भरा। इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरवासियों ने भाग लिया। लोगों ने देवदर्शन के साथ मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया।
अंबेरी ग्राम पंचायत की ओर से लगे इस मेले में कई स्टाले लगाई गई। इन पर घरेलू सामान के साथ ही विभिन्न व्यंजनों की बिक्री हुई। मेले में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। घरेलू सामान के साथ ही श्रृंगार सामग्री की स्टालों पर महिलाओं क विशेष भीड़ रही। इस मेले में अंबेरी, बेदला, सापेटिया, चीरवा, रामा, सुखेर, भुवाणा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के लोगों ने भी भाग लिया। मेले में डोलर, चकरी, झूले आदि लगाए गए थे। इनमें लोगों ने खूब मनोरंजन किया। बच्चों ने मिकी माउस, चकरी डोलर, ट्रेन आदि का आनंद उठाया।