12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

Udaipur Violence: उदयपुर में बवाल के बीच जिला कलक्टर ने की अहम अपील, जानिए क्या कहा

आज यानि शुक्रवार को सरकारी स्कूल में चाकूबाजी की घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने अहम अपील की है।

Google source verification

Udaipur News: उदयपुर में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान धर्म स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ ही कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई। दो जगहों पर वाहनों में आग लगा दी तो चार अन्य जगहों पर वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने स्थिति काबू में करने के लिए पहले लाठियां भांजी फिर लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस बीच जिला कलक्टर ने वीडियो जारी कर अहम अपील की है।