
प्रमोद सोनी / उदयपुर में एसबीआई की मुख्य ब्रांच में आग लग गयी। उदयपुर के हाथीपोल स्थित चेतक ब्रांच में पहली मंजिल पर लगी आग को सुरक्षाकर्मियों ने बुझाया। सुरक्षा की दृष्टि से बाद में दमकल भी मौके पर बुलाई गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, कंप्यूटर कक्ष में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। आग की सूचना से आस पास के इलाके में एक बारगी अफरा तफरी का माहौल हो गया।