रुनीजा. जन सेवा, देश भक्ति यह पुलिस का नारा है जो हर पुलिस थाने पर देखा जा सकता। एक बुजुर्ग की मदद कर इन नारों को सार्थक करते हुए भाटपचलाना थाने के आरक्षक ने जनसेवा की मिसाल पेश की है।
आरक्षक सुंदरलाल भंवर जो भाटपचलाना थाने में पदस्थ है। मानवता की एक मिसाल कायम कर खेत में तड़पते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाई है। अपने कर्तव्य स्थल पर जाते समय जेतपाड़ा में सुंदरलाल भंवर को कुछ महिलाओ ने एक तड़पते हुए बुजुर्ग के बारे में बताया, जो बचाने की गुहार कर रहा है। सुंदरलाल ने देखा कि खेत में से एक बुजुर्ग व्यक्ति बचाओ-बचाओ की आवाज लग रहे थे। बुजुर्ग की आवाज सुनकर तुरंत सुंदरलाल उनके पास पहुंचे और उन्हें पानी पिलाकर उस बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी गोद में उठाकर उनके घर तक पहुंचाया। बुजुर्ग व्यक्ति की हालत इतनी खराब थी की कुछ भी हो सकता था। उनके आसपास कई व्यक्ति थे, पर किसी ने बुजुर्ग व्यक्ति की कोई सहायता नहीं की।यह एक मानवता के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। आंखों के सामने बुजुर्ग व्यक्ति तड़प रहा था और उसको बचाने के लिए कोई तैयार नहीं था, सुंदरलाल ने जन सेवा, देश भक्ति को सार्थक करते हुए अपने नाम सुंदरलाल की तरह सुंदर कार्य किया है।
पुलिस और सेना के प्रतिभागियों को दे रहे नि:शुल्क प्रशिक्षण
सुंदरलाल पुलिस सेवा के सथ-साथ एक और सराहनीय कार्य करते हैं। अपने स्वयं के व्यय पर पुलिस और सेना की तैयारी करने वाले लड़के-लड़कियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देते है। अभी तक 10 हजार लड़के-लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पुलिस , सेना व अन्य विभागों सेवा दे रहे हैं। यूट्यूप पर आपके 10 लाख तो इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर है।