29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन
वीडियो: मोटरपंप चोरी करते पकड़ाए बदमाश, रस्सी से बांधकर पीटा
Play video

वीडियो: मोटरपंप चोरी करते पकड़ाए बदमाश, रस्सी से बांधकर पीटा

खाचरौद थाने के गांव खामरिया का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 8 Feb 2024, 1:07 AM IST

नागदा/खाचरौद. चोरी करके भाग रहे बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़े हैं। ग्रामीणों ने बदमाश को पकडकऱ रस्सी से बांध दिया। फिर डायल-100 बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को बदमाश को गिरफ्तार करके उस पर केस दर्ज किया हैं।
मामला खाचरौद थाने के गांव खामरिया का है। प्रभारी थाना प्रभारी एसआई हर्षिता सांवरिया ने बताया, खामरिया में बीते कुछ दिनों से लगातार पाइप, स्टाटर, मोटर पंप आदि की चोरियां हो रही थी। वारदात से परेशान ग्रामीण लगातार नजर रखे हुए थे। इस पर ग्रामीणों को दो बदमाश चोरी करते नजर आए। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने 4 फरवरी की रात एक से खेत मोटर पंप खोलकर निकल गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों को मोटर पंप खोलते हुए किसी ने देख लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को रंगेहाथ पकडऩे की योजना बनाई। ग्रामीणों की योजना से अनजान बदमाश 5 फरवरी की रात पुन: उसी स्थान पर पहुंचे और मोटर पंप ले जाने लगे। मोटर पंप लेकर बदमाश कुछ ही दूरी पर चले कि ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने बदमाश को पकडकऱ उसे रस्सी से बांध दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। जानकारी के अनुसार बदमाश का नाम कुलदीप पिता मदनलाल कुशवाह व एक अन्य है। ग्रामीणों के अनुसार बदमाश पहले भी गांव में चोरी कर चुका हैं। पुलिस ने ग्रामीण लखन की शिकायत पर कुलदीप को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया हैं।
नशा करने के लिए करते हैं वारदात
थाना इंचार्ज एसआई सांवरिया के अनुसार वारदात करते समय बदमाश नशे में थे। इससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि बदमाश नशा करने के लिए वारदात करते हैं। खबर यह भी है कि ग्रामीण और बदमाशों के बीच झूमाझटकी भी हुई। मगर ग्रामीणों की संख्या ज्यादा होने से उन्होंने बदमाशों को अपने काबू में कर लिया। फिलहाल दोनों बदमाशों पर केस दर्ज करके जेल भेज दिया है।